फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 243 जोड़े ने एक दूजे का थामा हाथा, गूंजा मंगल गीत

Fri, 15 Dec 2023 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में समूहिक विवाह में उप​स्थित वर वधू।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हुआ। 243 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इस दौरान मैरिज हॉल मंगल गीत से गूंज उठे।
विज्ञापन

शहर के एक मैरिज हॉल में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। मंगलगीत के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। फरेंदा ब्लाॅक के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फरेंदा, धानी व बृजमनगंज के 28 जोड़े एक दूजे के हुए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फरेंदा से छह धानी से नौ व बृजमनगंज से 13 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम रमेश कुमार, बीडीओ फरेंदा अर्जुन चौधरी व बीडीओ धानी कृष्णकांत शुक्ला ने नवदंपति को उपहार भेंट किया।
मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अच्छी पहल है। अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी धूमधाम से हो रही है। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है। बीडीओ फरेंदा अर्जुन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। इस दौरान एडीओ पंचायत बृजमनगंज गुलाब पाठक, अख्तर हुसैन, ऋषिकेश, प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को परतावल ब्लाॅक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ठ अतिथि ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो गरीब-कमजोर लोगों की सुनवाई होती है। परतावल ब्लाॅक में 13, परतावल नगर पंचायत से दो, पनियरा ब्लाॅक के 10 तथा पनियरा नगर पंचायत के दो जोड़े एक दूसरे के हुए। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी मौजूद रहे।

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को 61 जोड़े का विवाह प्रशासन की देखरेख में कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिकेश चंद्र पाठक और चंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को काफी सहूलियत मिल रही है। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि लक्ष्मीपुर के 21 और नौतनवा ब्लॉक के 40 जोड़े का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें