फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 60 दिव्यांग विद्यार्थियों के घर जाकर शिक्षा देंगे 24 एजुकेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चलने फिरने में असमर्थ विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन


होमबेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम के तहत किया गया प्रावधान

महराजगंज। जनपद के ऐसे दिव्यांग जो चलने में असमर्थ उन्हें बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक घर जाकर पढ़ाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए होम बेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम लागू किया है। जनपद में ऐसे 60 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं जिन्हें सितंबर 2026 से एजुकेटर्स घर जाकर शिक्षा देंगे।


जनपद में दिव्यांग बच्चों को घर पर ही शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने अप्रैल में सर्वे कराया। जनपद में 700 दिव्यांग विद्यार्थी मिले इनमें 60 विद्यार्थी गंभीर रूप से दिव्यांग मिले। अब इन बच्चों को घर पर शिक्षित करने के लिए विशेष 24 शिक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक दो बच्चों पर एक विशेष शिक्षक की जिम्मेदारी तय की गई है। बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, किताबें और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जेम पोर्टल से होगी स्टेशनरी खरीद

बेसिक के समेकित शिक्षा जिला समन्वय केके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम संचालन के लिए शिक्षण सामग्री और स्टेशनरी की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। शासन के निर्देश क्रम में इसके लिए समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा। समिति में डीएम को अध्यक्ष, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सचिव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को सदस्य, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सदस्य होंगे।


प्राइमरी में दिव्यांग बालिकाओं के लिए 200 रुपये प्रति माह के हिसाब से 10 माह के लिए कुल 2,000 रुपये बजट का प्रावधान है। इसी प्रकार कक्षा एक से आठ तक के गंभीर दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति माह 600 रुपये बजट का प्रावधान है। दस माह के लिए कुल 6,000 रुपये शासन से दिए जाते हैं।



विशेष शिक्षकों को मिलेगी सामग्री


होमबेस्ड एजुकेशन के लिए विशेष शिक्षकों को हिंदी-अंग्रेजी अल्फाबेट सहित पशु-पक्षियों के चार्ट दिए जाएंगे। गभीर रूप से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए लकड़ी और प्लास्टिक मॉडल, हिंदी-अंग्रेजी अल्फाबेट, नंबर व आकृतियों के पजल, शरीर के अंग, फल-सब्जियों और यातायात के साधनों के चार्ट, पेग बोर्ड, म्यूजिकल इक्विपमेंट, किचन व डॉक्टर सेट, पिक्टोरियल चार्ट, पशु-पक्षियों के चार्ट, काउंटिंग फ्रेम, स्टैकिंग टॉयज, रैटल और लाइट प्रोड्यूसिंग खिलौनों सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
बेसिक शिक्षा परिषद ने होम बेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम के तहत अप्रैल में सर्वे कराकर ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। इनके लिए कुल 24 एजुकेटर्स भर्ती हुई है। यह विशेष शिक्षक विभागीय कार्य निपटाते हुए प्रत्येक सप्ताह बच्चों को पढ़ाने उनके घर जाएंगे।
-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें