फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 22 मॉडल चयनित

Sat, 14 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को विज्ञान क्लब के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। इसमें 22 विज्ञान मॉडलों का चयन मंडल स्तर पर प्रतिभा करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को अवगत कराया की भारतीय वैज्ञानिकों के बल पर आज विश्व में प्रथम लहरा रहा है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनकर उभर रहा है। विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्रा कहा कि जनपद के विज्ञान क्लब महाराजगंज की विद्यार्थियों में ज्ञान एवं उनके कौशल को बढ़ाकर अग्रणी सूची में स्थापित कर रहा है। प्रतियोगिता में आई एग्री विज़न,नेटवर्क ऑटोमेशन अलर्ट, पीजो इलेक्ट्रिक जनरेटर, अर्बन लंग्स सिस्टम, रॉकेट लांचिंग, वर्चुअल स्मार्ट बोर्ड, बायो प्लास्टिक, पेपर ब्रिक, पोस्चर डिटेक्शन, बेबी सेफ्टी अलर्ट, लाई डिटेक्टर, रवि द रोबो, फायर फाइटर रोबो, ब्लाइंड ग्लास मॉडलों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस अवसर पर विज्ञान क्लब के अखिलेश्वर राव, विमल पांडेय, रोहित गुप्ता, अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें