फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 22 पेटी नेपाली शराब की बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव बहुआर के लाइन टोला में आबकारी टीम ने एक घर पर छापा मारा कर 22 पेटी नेपाली शराब की बरामद किया। टीम को मौके पर कोई तस्कर नहीं मिला। टीम बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से नेपाली शराब की तस्करी कर सरहद से सटे गांव बहुआर के लाइन टोला स्थित मकान में डंप किया है। इसके बाद उन्होंने गठित टीम के साथ रात में चिह्नित मकान पर छापा मारा। मकान की तलाशी लेने पर छह बोरी में रखी 22 पेटी में 660 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। जबकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। बरामद नेपाली शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें