फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवर रेटिंग पर शराब की पांच दुकानों पर 2.81 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर क्षेत्र स्थित शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की जा रही थी। इसकी भनक आबकारी निरीक्षक को लगी। आबकारी निरीक्षक ने शराब की पांच दुकानों की जांच के बाद नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया। वहीं जवाब न मिलने पर ओवर रेटिंग की पुष्टि की गई। फिर इन दुकानों पर 2.81 लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि जुलाई में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की सूचना मिलने पर टीम के साथ श्यामदेउरवा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान, पकड़ी नौनिया स्थित कंपोजिट शॉप व देशी शराब की दुकान की जांच की गई। जहां पता चला कि इन दुकानों पर शराब बिक्री में निर्धारित मूल्य से अधिक लेकर शराब की बिक्री की जा रही है।
मामले में दुकानदारों को नोटिस के बाद सटीक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई करते हुए श्यामदेउरवा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर 82500 जबकि पकड़ी नौनिया स्थित कंपोजिट शॉप पर 87500 और देशी शराब की दुकान पर 77500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बरगदही बसंत नाथ और श्यामदेउरवा स्थित देशी शराब की दुकान पर अन्य कई तरह की कमियां मिलीं। ऐसे में इन दोनों दुकानों पर 17-17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे में इन पांचों दुकानों पर कुल 281500 रुपये का जुर्माना लगाकर जमा करने के लिए सख्त निर्देश दी गई है। इतना ही नहीं इन दुकानों से जुर्माना वसूल करने के बाद दुकान निलंबित और अनुज्ञापन निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें