फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को सांसद आवास पर रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को सांसद आवास पर रखा उपवास
शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला इकाई ने शनिवार को धनेवा धनेई में सांसद आवास पर उपवास किया। सांसद को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन के केंद्रीय नेतृत्व में 26 नवंबर को देश भर के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की घोषणा नहीं कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी। जिला महामंत्री टीपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षकों व कर्मचारियों का हक है। आदित्य नाथ शुक्ला ने कहा कि अब शिक्षकों और कर्मचारियों का एक ही मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली है। इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर जगदम्बा सिंह, देवेश पांडेय, श्रीभागवत सिंह, संजय मिश्रा, बलराम निगम, कमलेश सिंह, डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रद्युम्न सिंह, डॉ. एके राय, जलनिगम के अध्यक्ष अजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, रमेश, लवकुश वर्मा, अभिनव पटेल, राजेश शर्मा, शक्ति शरण पाठक, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें