फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा नगर के प्रमुख मार्गों पर बाइक की शव यात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेेटी तथा युवा कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सक्सेना चौक पर पहुंचे तथा पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मनमाना मूल्य वृद्धि का पुरजोर विरोध कर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि की वजह से कांग्रेसियों ने सक्सेना चौक से बाइक की शव यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि जनता को महंगाई से राहत दिलाने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने आज हिन्दुस्तान के इतिहास में सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल कर दिया है। चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की कमर तोड़ दी। ऐसी गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए ही बाइक शव यात्रा निकाली गई है। युवा कांग्रेेस के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाया तरह तरह का टैक्स लगाकर अपनी जेब भर रही है। जिसका नतीजा है कि जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है। उक्त शव यात्रा में विश्वनाथ मद्धेशिया, यंत्री प्रसाद मौर्य, विधि नारायण वर्मा, जग्गू प्रसाद, बीके अंगारा, त्रियुगी पटेल, बीराजबीर अभिमन्यु, विनोद तिवारी, अकरम सलमानी, सुभाष पटेल, नूर आलम, विनोद सिंह, पूर्णमासी यादव, आलोक रंजन पटेल, विजय, सुशील कुमार, इसराइल, विनोद यादव, नौशाद आलम, ज्ञानेन्दु पटेल, वीरेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें