कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांगरानी चौराहे पर पलटा वाहन ।
- फोटो : अमर उजाला
कठकुइयां। गांगरानी चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम कार पुलिया से टकराकर पलट गई। इससे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों ने फोन कर अपने किसी परिचित को बुलाया और उसके साथ इलाज कराने चले गए।
ग्राम विकास अधिकारी सलमान खुर्शीद और अफरोज अंसारी बृहस्पतिवार को एक कार से किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। शाम पांच बजे गांगरानी के पास स्थित एक पुलिया से टकराकर इनकी कार पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए।