फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलाहना के लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रिशालपुर भोथहा में बीती रात बकरी से फसल के नुकसान का उलाहना देने पर दो भाइयों के बीच जमकर लाठियां चटकने लगीं। मारपीट में पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बनकटी के डाक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुस्ताक की बकरी उनके भाई सिरताज की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। बीती रात उलाहना देने पर सिरताज और मुस्ताक के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुन कर सिरताज की पत्नी मोमिना भी पहुंच गईं। पिटाई से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव के लोगों ने दूरभाष पर सूचना एसओ पुरंदरपुर को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने अपने वाहन से दंपती को सीएचसी बनकटी भेजा। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें