नौतनवां। सोनौली थाना के अरघा निवासी एईएस से पीड़ित एक युवक की सोमवार की देर रात मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते एक सप्ताह से रामशंकर यादव (35) पुत्र हरि नारायण यादव बीते दस दिनों से बुखार से पीड़ित था। एक हफ्ते पहले उसे बुखार के साथ झटका आने लगा। इसके बाद परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अरघा गांव के प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि रामशंकर को नौ सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान एईएस की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसका इलाज चलने लगा। सोमवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।