महराजगंज। शनिवार को जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में युफ्लेक्स स्टेयर्स की ओर से अंडर 17 स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहला मैच एवीएम इंटर कालेज उदितपुर और सेंट जोसेफ स्कूल के बीच हुआ। एवीएम इंटर कालेज उदितपुर ने मैच 5-0 से जीत लिया। दूसरा मैच प्रकाश पब्लिक स्कूल चेहरी और काशी नरेश बाल विद्यामंदिर के बीच हुआ। इसमें प्रकाश पब्लिक स्कूल चेहरी ने 3-0 से जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि डॉ. बलराम भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि विंध्यवासिनी सिंह रहे। रेफरी की भूमिका में प्रेम नायक, देवेंद्र पांडेय, इरफान, शुभम, सूर्यप्रताप रहे। इस दौरान सचिव राम नक्षत्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, द्वारिकानाथ गुप्ता, रवि नायक, विनोद कुमार, संजय कुमार, राम बेलास पटेल, टिंकू, मंजेश, सोनी, भानु, आशीष, साहिल, मिठाई, पिंटू, सत्यव्रत, मनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिले मेडल
महराजगंज। जीएसवीएस इंटर कालेज में जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीआइओएस अशोक कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में केनरा बैंक मैनेजर विमल पांडेय मौजूद रहे।
डीआईओएस ने कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों के बारे में चर्चा कर खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी। केनरा बैंक मैनेजर ने छात्रों को खेल के वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। आयोजक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से ही अनुशासन सीखा जा सकता है। खेल से समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। इस मौके पर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया गया। पदक विजेता खिलाड़ियों में 14 वर्ष के आयु के बालक वर्ग में जुमेर आलम गोल्ड, अलीअकबर सिल्वर तथा अभिषेक चौहान ब्रांज मेडल से सम्मानित हुए। सूरज सैनी गोल्ड, मेराज कुरैशी सिल्वर समीम अली और शैषनाथ को ब्रांज मेडल दिया गया। बालिका वर्ग में अलफिजा अंसारी को गोल्ड, मुस्कान कुमारी को गोल्ड, किलोलोग्राम में चांदनी को गोल्ड मेडल दिया गया। इसके अलावा तमाम बालक बालिकाओं को मेडल दिया गया। इस दौरान अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, महेश राजभर, सद्दाम हुसैन, संजय सैनी, आदित्य जायसवाल, सुमित पटेल, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।