महराजगंज। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराने के बाद जिले में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। हालांकि जिले में इसका कोई असर नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया है। बार्डर एरिया में विशेष नजर रखी जा रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस चौकन्नी है। संबंधित क्षेत्रों के सीओ को पल पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि उस मामले को लेकर जिले कहीं कोई बात नहीं है। सतर्कता बरतते हुए पुलिस को चौकन्ना रखने का निर्देश दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम पुलिस सजग है। बार्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।