फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ा,किसानो के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से फरेंदा क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। ज्यादा दिन तक पानी खेतों में जमा रहा तो किसानों के अरमान भी डूब जाएंगे। त्रिमुहानी घाट के बगल में स्थित खेतों में पानी जमा है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है। फरेंदा क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट से होकर गुजरने वाली रोहिन नदी में रविवार की रात से ही जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया। जिससे अगल-बगल के रामनगर, ठड़वरिया, भैसहिया, झांवाकोट, छितौनिया आदि गांवों के किसानों की फसल डूब गई है। अधरचंद, दधिवल, कम्मन, मोहन, आल्हा सहानी, चुन्हाई, महेंद्र व सुधा आदि की फसल डूब गई है। परेशान किसानों का कहना है कि रोहिन नदी का पानी इसी प्रकार बड़ता रहा तो नदी का पानी गांवों में आ जाएगा। नदी का पानी गांव में पहुं्चने से संक्रामक बीमारी की भी आशंका बढ़ रही है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान विंध्याचल वरुण, दिनेश यादव, शिवभवन यादव, राजेंद्र यादव आदि ने बताया कि एकाएक रोहिन नदी का पानी बढ़ने से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। खेत में पानी अधिक दिन तक रूकने के बाद फसल के चौपट होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बारिश के लिए हुई पूजा
चौक बाजार। सूखे की आशंका से घबराए किसान बारिश के लिए अब टोटके आजमाने शुरू कर दिए हैं। गुरु गांव वालों व ग्राम प्रधान के सहयोग से गोरक्षनाथ मंदिर पर इंद्र भगवान की विधि-विधान से पूजा की। मान्यता है कि इंद्रभगवान की पूजा से बारिश होती है। पूजा की पूर्णाहुति होने पर लिट्टी-चोखा का प्रसाद बनाकर पूरे गांव के लोगों को प्रसाद के रूप में खिलाया गया। लोग बडे़ ही श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किए। लोगों ने बताया कि इंद्र भगवान की पूजा करने से अच्छी वर्षा होती है जिससे खरीफ की फसल की पैदावार बढ़ जाती है। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र राव, सोनू, मुल्ला, दयानंद, गंगा, अयोध्या राव, गजराज शर्मा, हरि, गोधन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रोहिन नदी पुल के पास बना रेनकट खतरनाक
रतनपुर। नौतनवां से ठूठीबारी को जोड़ने वाला एक मात्र पीडब्ल्यूडी मार्ग पर रतनपुर में रोहिन नदी पर बने पुल के पश्चिम एप्रोच के पास पुल से पूरब दक्षिण पटरी पर रेनकट दुर्घटना को दावत दे रहा है। रतनपुर में रोहिन नदी के पुल के पूरब तथा पश्चिम दोनों तरफ कुछ दूरी पर पीडब्ल्यूडी पिच मार्ग की दक्षिण पटरी भी बरसात से कट गई है। इससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यदि समय रहते इसका मरम्मत नहीं की गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नौतनवां-ठूठीबारी को जोड़ने वाले इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। रतनपुर में ब्लाक कार्यालय व नौतनवां तहसील पहुंचने के लिए इस क्षेत्र के लोगों के लिए यही एकमात्र मार्ग है। इस पर स्कूली बच्चों, सुरक्षा एजेंसियों का भी आना जाना रहता है। कभी-कभी साइकिल सवार भारी वाहनों के आ जाने से लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। रामसमुझ यादव, बबलू सिंह, यशवंत यादव, मुन्ना गिरि, चिनक, बेचन यादव, पप्पू यादव, कलीम खान, बाबूलाल यादव आदि ने मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें