फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की चोटी कटने से क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। बीते शुक्रवार की रात में फरेन्दा तहसील क्षेत्र में चोटी घटना को लेकर अफवाहों की सिलसिला थमा भी नहीं कि सोमवार को कोठीभार थाना क्षेत्र में कक्षा दो की छात्रा की चोटी कटने का घटना की चर्चा शुरू हो गई। इसे लेकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस भी इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भारत खंड पकड़ी निवासी 7 वर्षीय लड़की की चोटी कटने का मामला चर्चा में रहा। ग्राम सभा भारत खंड पकड़ी निवासी आलोक कुमार मिश्रा का कहना है कि 7 वर्षीय बेटी आस्था मिश्रा अपने तीन बहनों के साथ रविवार की रात खाना खा कर अंदर कमरे में सो गई थी। जब सोमवार की सुबह जगी तो उसका थोड़ा सा बाल फर्श पर कटा पड़ा था जिसे देख घर वाले डर गए। इस पर आलोक मिश्रा ने अपने परिजनों को समझाया और ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा। जैसे ही यह बात लोगों को पता चली तो सभी उनके घर पहुंचने लगे। कक्षा दो की छात्रा आस्था की चोटी कटने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं आलोक मिश्रा ने इन बातों को अंधविश्वास करार देते हुए पुलिस को भी सूचना नहीं दी है। कोठीभार थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने बताया कि लोग अफवाहों न पर ध्यान दें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। इस प्रकरण पर पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें