फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी समूह की 2120 महिलाएं

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के 21 दिसम्बर को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए परतावल ब्ला - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी समूह की 2120 महिलाएं
विज्ञापन

- प्रयागराज के लिए जिले से 39 बसें रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समूहों से जुड़कर अपने आर्थिक आय के विकास में जुड़ी महिलाएं मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाली संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से समूह की कुल 2120 महिलाएं सोमवार को कुल 39 बसों के से रवाना हुईं। वे वहां पर कार्यों को और बेहतर ढंग से किए जाने का गुर सीखेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व बैंकिंग कारेस्पांडेंट सखी को संगोष्ठी में इस उद्देश्य के साथ प्रतिभाग कराया जा रहा है कि वहां पर मिलने वाली जानकारी का लाभ उठाते हुए वे स्वयं व समूह के व्यवसायिक व्यापकता को लेकर पहल करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों से समूह की महिलाओं को बीडीओ के देखरेख में रवाना किया गया। पनियरा, परतावल, मिठौरा, सदर व लक्ष्मीपुर से 200-200, नौतनवां व निचलौल से 150-150, फरेंदा से 149, सिसवा, घुघली व बृजमनगंज से 100-100 तथा धानी से 51 महिलाएं संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त साईं तेजा सीलम ने बताया कि जिले के सभी 12 ब्लॉकों से कुल 2120 महिलाओं को संगोष्ठी में प्रतिभागिता के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें