निर्माणाधीन पुल का चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण किया
फोटो
सड़क के किनारे बोल्डर लगाने की ग्रामीणों ने मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के साथ अन्य अधिकारी शुक्रवार को दिन में परगापुर ताल पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर पुल निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। परगापुर के अगल-बगल के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच कर सड़क के किनारे बोल्डर लगाने की मांग की।
चीफ इंजीनियर एसपी सक्सेना,अधीक्षण अभियंता एमपी चौरसिया,अधिशासी अभियंता सु्ग्रीव राम व सहायक अभियंता आरजी पांडेय व सत्यवान सुमन शुक्रवार को पहुंचे। जहां फरेंदा क्षेत्र के परगापुर घाट, देउरवां घाट, शिवपुर छितरा गांव में पहुंच कर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। परगापुर घाट पर बोल्डर युक्त सड़क के पीचिंग कार्य का हाल जाना। ग्रामीणों ने भी पुल पर जाने वाली सड़क के किनारे बोल्डर पीचिंग कराने की मांग पहले भी की थी। अधिकारियों के पहुंचने पर लोगों ने कहा कि अगर सड़क के किनारे बोल्डर नहीं लगेगा तो बाढ़ के समय सड़क टूट कर बहने का खतरा रहेगा। इस पर अधिकारियों ने शासन पर बात करने की बात कही। परगापुर के बाद जांच टीम बृजमनगंज क्षेत्र के देउरवां के पास बन रहे पुल का निरीक्षण किया साथ ही फरेंदा-बृजमनगंज पर बनगढ़िया पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर फुलमनहां, बनगढ़िया, मामी चौराहा, बृजमनगंज कस्बे में सड़क नीची है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जयराम सिंह, छटटू सिंह, गुलाब चौरसिया,अर्जुन सहानी, शंभू निषाद, बाढ़ू यादव, शिवचरन चौहान, नितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।