फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों ने दिया लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों ने दिया लिखित परीक्षा
विज्ञापन

फोटो

दूसरी बार प्रशिक्षित किए गए सभी 68 मास्टर ट्रेनर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सभी 68 मास्टर ट्रेनरों को दूसरी बार प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशासन ने सभी मास्टर ट्रेनरों का लिखित परीक्षा भी लिया गया। साथ ही साफ कहा कि परीक्षा में फेल होने वाले सभी मास्टर ट्रेनर को ठीक से जानकारी हासिल करने के लिए अध्ययन करना होगा जिससे वे मतदान कार्मिकों को भी ठीक ढ़ंग से प्रशिक्षित कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर वीवी पैट मशीन को ईवीएम से जोड़ने के साथ मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली हर बिंदु को ठीक से समझ लें जिससे वे उन्हें अच्छे से समझा सकें। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि जो लोग लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें फिर से बताया जाएगा। ऐसे में वे स्वयं भी अध्ययन कर जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षक परियोजना निदेशक राजकरन ने मास्टर ट्रेनरों को वीवी पैट मशीन को ईवीएम से जोड़ने के तौर तरीके को मौखिक ओर प्रयोग कराकर बताया। साथ ही मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली अहम बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मॉक पोल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माक पोल मतदान के दिन सबसे पहले अभिकर्ताओं के सामने मतदान करके दिखाया जाता है। उसके बाद ईवीएम सील कर मतदान शुरू कराई जाती है। इसके बाद दो दो घंटे पर मतदान का प्रतिशत रिपोर्ट करने के बारे में भी बताया गया। साथ ही यह भी नसीहत दी गई कि मतदान के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टियां किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनरों में 34 सामान्य तो 34 ईवीएम के मास्टर ट्रेनरों के नाम हैं।
विज्ञापन


जान माल की रक्षा की गुहार
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरपाती तिवारी निवासिनी कुसुम ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को दिए पत्रक में महिला ने कहा है कि उसके पति जीविको पार्जन के लिए बाहर रहते हैं। वह अपने नाबालिक बच्चों के साथ घर रहती है। भूमि विवाद को लेकर गांव के कुछ दबंग लोग उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। साथ ही जान माल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें