फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह चार नहर पुल के निचे दिखा घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह चार नहर पुल के नीचे दिखा घड़ियाल
विज्ञापन

पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग स्थित तेरह चार नहर पुल के नीचे सोमवार को सुबह करीब दस बजे घड़ियाल दिखाई दिया। उसे देखने के लिए नहर पुल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घड़ियाल दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की टीम सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्र में रहने वाले कलामुद्दीन, कमलेश, रामप्रवेश, शहाबुदीन ,सुनील कुमार आदि लोगों ने बताया बीते माह 12 नर व तीन मादा सहित 15 घड़ियाल वन विभाग की तरफ से नारायणी नदी में छोड़े गए थे। सभी घड़ियाल पुनर्वास परियोजना के तहत लखनऊ से लाकर छोड़े गए थे। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे घनी आबादी के बीच स्थित तेरह चार नहर पुल के नीचे ग्रामीणों को घड़ियाल दिखाई दिया। घड़ियाल की सूचना पर पुल पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन सूचना के कई घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घड़ियाल को पकड़ने की कवायद शुरू की। वन क्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा ने बताया कि मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घड़ियाल को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उसे पकड़कर फिर से नारायणी नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें