मुख्य पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप
निचलौल। कस्बे में बीते रविवार को सड़क किनारे खुदाई कर टेलीफोन का केबल बिछाए जाने के दौरान जलापूर्ति की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कस्बे के हजारों घरों में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई। कस्बे में रहने वाले दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, साबिर अली, शिव पूजन, शंभू, परमात्मा विश्वकर्मा आदि का कहना था कि बीते रविवार की सुबह करीब आठ बजे मेन चौराहे पर फाइबर केबल बिछाने के लिए मशीन से ठूठीबारी महाराजगंज मार्ग पर खोदाई कराई जा रही है। खोदाई के दौरान जलापूर्ति की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पूरे कस्बे में जलापूर्ति ठप हो गई है।