फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हडताल डटे डाक कर्मी, कामकाज ठप

विज्ञापन
post office - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। डाक विभाग में कार्यरत जीडीएस कर्मचारी सातवां वेतन व चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने के लिए गुरूवार को भी हड़ताल पर रहे। डाक कर्मियों ने भारत सरकार व संचार मंत्री के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
मुख्य डाक घर पर धरने पर बैठे मधुसूदन ने कहा कि सरकार डाक कर्मियों के हित के बारे में नहीं सोच रही है जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। डाक कर्मियों की जायज मांग पर सरकार पता नहीं किन कारणों से विचार नहीं कर रही है। सातवां पे कमीशन लागू हो जाता तो डाक कर्मियों को कुछ लाभ होता लेकिन सरकार लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय डाकघर पर हड़ताल कर रहे संयुक्त ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सचिव आरपी द्विवेदी ने कहा कि जब तक चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने सभी जीडीएस कर्मचारियों से एकजुट रहने का अपील की। लोगों ने कहा कि जब तक शासन कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान जाता तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। डाकघरों में कामकाज न होने से लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। इस दौरान मायापति मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, राकेश पांडेय, जयप्रकाश राय, अनंत पांडेय, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें