फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए मुंबई में शहीद अग्निशमन के जवान

विज्ञापन
अग्निशमन सेवा दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस, अग्निशमन केंद्र धनेवा धनेई परिसर में शनिवार को मनाया गया, जिसमें 14 अप्रैल वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह के मालवाहक जहाज में आग बुझाते समय शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सीओ सदर एमपी सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को मुंबई बंदरगाह पर अग्निकांड में फोर्ट स्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई थी। इस घटना में आग बुझाते समय 66 अग्निशमन विभाग के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। तभी से यह दिवस अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि अग्नि सुरक्षा स्मृति दिवस एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें लोगों को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्नि दुर्घटना से देश में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में मानव व पशु अपनी जान गवां देते हैं, अरबो रुपयों की संपत्ति नष्ट हो जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश में 2017 में 581 मनुष्य व 258 7 पशुओं की जान आग से दुर्घटनाओं में गई और बचाव राहत कार्य में 1694 मनुष्यों व 5514 पशुओं का बचाव हुआ था। इतना ही नहीं प्रदेश में करीब 28 अरब 1 करोड़ की संपत्ति बचाई गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक उदित विक्रम, देवेन्द्र पांडेय, नसीरूद्दीन खान, आनंद किशोर, कन्हैया सिंह, हिरामणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें