फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंडोर स्टेडियम में पांच प्रतियोगिताओं में 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कराईं प्रतियोगिताएं
महराजगंज। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को युवा कल्याण विभाग ने विभिन्न स्टेडियमों और ग्राम पंचायतों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विभागीय स्टेडियमों के साथ ग्राम पंचायतों में पंजीकृत मंगल दलों ने भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कीं।
महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक में पांच किलोमीटर, 1600 मीटर, 800 मीटर दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ चौक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों को फ्लैग ऑफ कर किया। प्रतियोगिता के समापन पर क्षेत्राधिकारी निचलौल, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, नगर पंचायत चौक के सभासद हरिकेश बहादुर पटेल तथा थानाध्यक्ष चौक ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में खेलो इंडिया ग्रामीण स्टेडियम, फरेंदा में बैडमिंटन एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, स्टेडियम कोच विपिन मौर्य, कोच आफताब आलम समेत खिलाड़ी, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं युवा कल्याण विभाग में पंजीकृत मंगल दलों की ओर से भी जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें गोधावल, बैजनाथपुर, सोनबरसा, माधवनगर, मुंडेरी, पोखरभिंडा, बिस्वा शिकारपुर, चटिया, पकड़ीभरतखंड, पटखौली और बसंतपुर समेत कई ग्राम पंचायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी निवासी प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें