फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 वाहनों का चालान, 25 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 20 वाहनों का चालान करते हुए 25,500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कस्बे में कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा ओवरलोडिंग में पाए गए। इसके अलावा कुछ वाहन चालक बिना वैध कागजात के वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें