फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंड और धूल भरी हवा से बढ़ी अस्थमा व सांस के मरीजों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ ठंड और धूल भरी हवा ने अस्थमा व सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और देर शाम चलने वाली ठंडी हवा के संपर्क में आने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी में 80 से 100 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें से 20 से 25 मरीज सांस संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। किसी को सांस फूलने की शिकायत है तो किसी को सीने में जकड़न और लगातार खांसी परेशान कर रही है।
चिकित्सकों के अनुसार, ठंड के मौसम में वातावरण में मौजूद धूल और ठंडी हवा सांस की नलियों में सिकुड़न और जलन की समस्या बढ़ा सकती है। इससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में अधिक परेशानी होती है। खासकर पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन सिंह ने बताया कि ठंड और धूल से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे मरीजों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। सुबह और देर शाम अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करें। चिकित्सक ने कहा कि मरीज अपनी नियमित दवाओं और इनहेलर का इस्तेमाल जारी रखें। सांस फूलने, सीने में अधिक जकड़न या लगातार खांसी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करें। समय पर सावधानी बरतने से परेशानी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

अस्थमा और सांस के मरीज ऐसे करें बचाव
- ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें।
- सुबह और देर शाम टहलने या बाहर निकलने से परहेज करें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
- धूल, धुआं और प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहें।
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और नाक-मुंह ढककर रखें।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाओं और इनहेलर का इस्तेमाल करें।
- घर में साफ-सफाई रखें, धूल जमा न होने दें।
- पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित खानपान रखें।
- सांस फूलने या सीने में जकड़न बढ़ने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
- बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं बंद न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें