फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 हजार लोगों ने ईटहिया मंदिर में भगवान शिव का किया दर्शन

Mon, 22 Jan 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सोमवार को भारत नेपाल सरहद से सटे पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया में करीब 20 हजार लोगों ने भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


पंचमुखी शिवधाम ईटहिया मंदिर के मुख्य पुजारी ध्यानचंद गिरी ने बताया कि भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। सबसे बड़ा मेला सावन के महीने में हर सोमवार और महाशिवरात्रि को लगता है। जिसमें भोलेनाथ के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जिसे लेकर सभी लोग घर से लेकर मंदिरों तक उत्सव मना रहे हैं।
लोग भजन कीर्तन के साथ ही मंदिरों में पहुंच भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी तरह सरहद से सटे प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया में भी करीब 20 हजार लोग पहुंच भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिए। वहीं मंदिर में आने वाले लोगों को हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों की ओर से प्रसाद का भी वितरण किया गया। उत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। एक ओर लोग मंदिर परिसर प्रोजेक्टर पर लाइव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी देख रहे थे। वहीं मंदिर पर मौजूद एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि उत्सव को लेकर मंदिर में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें