फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पहले अपहृत किशोरी बरामद 21-04-46

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पहले अपहृत किशोरी बालिग होने के बाद मिली
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले अपहृत हुई किशोरी अब बालिग होने के बाद मिली है। उसे एक बच्चा भी हो गया है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई है।
जानकारी के अनुसार, एक अक्तूबर 2020 को 17 साल की किशोरी घर से कहीं अचानक चली गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जाता है कि वह एक युवक के साथ चली गई थी। अब वह बालिग हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। पुलिस ने उसे सोमवार को क्षेत्र के एक चौराहे से ढूंढ निकाला। उसका सबसे पहले सीएचसी परतावल में मेडिकल जांच कराई गई। वहां से आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि किशोरी जिस युवक के साथ गई थी, उसी के साथ शादी कर ली है। एक तस्वीर है, जिसमें वह, युवक के साथ में दिख रही है। दोनों बंग्लुरु में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र राम ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही थी। इस मामले में अपहरण की धारा एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। सोमवार को उसे तलाश लिया गया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें