जनपद में दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन है। अब तक कुल 14,862 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14,713 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 146 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
2,099 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 2,099 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के करीब 50 केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था है। मोबाइल टीमें भी भ्रमण कर लोगों को टीका लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।