सोनौली (महराजगंज)। सीमा से सटे नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 एक स्कूल में मानव तस्करी निषेध कार्यक्रम के बूथ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि मानव तस्करी एवं नशा का कारोबार देश और समाज के दुश्मन है।
सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबार ने अपनी गहरी पैठ बना लिया है, जिसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हम सब लोगों को एक साथ आना होगा। सरहद पर मानव तस्करी के मामले अक्सर देखे जाते है, जिसे रोकने के लिए पुलिस एसएसबी चौबीस घंटे अपना काम करती है। लेकिन हम सभी लोगों का भी फर्ज होता है कि ऐसे मामलों में सूचना देकर पुलिस का सहयोग करे। इस अवसर पर एस एसबी इंस्पेक्टर अंकित अग्रवाल, चौकी प्रभारी सोनौली सतीश सिंह ,नेपाल बेलहिया प्रहरी इंचार्ज गंगा बहादुर खडगा, वीरेंद्र राव, धर्मेंद्र, फादर जैसन, प्रधानाचार्य फादर मैथयू, सभासद अमीर आलम, प्रदीप नायक, बेचन प्रसाद, आसुतोष त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी ,ताहिर अली आदि मौजूद रहे।