फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली के लिए वन विभाग की कसरत शुरू

Mon, 06 Nov 2017 12:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश में वर्ष 2018-19 में करीब नौ करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें से जिले को लक्ष्य आवंटित होगा। जुलाई माह में पौधरोपण होना है, जिसे लेकर वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस बार हरियाली के लिए शासन ने तीन विभागों को जिम्मेदारी दी है। पौधरोपण सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ किसानों के खेतों के मेड़ों पर भी होगा।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि शासन स्तर से मुख्यमंत्री सामाजिक वानिकी योजना, मुख्यमंत्री कृषि पौधरोपण योजना और मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत पौधरोपण कराने की योजना बनाई गई है। यह कार्य वन, ग्राम्य विकास और उद्यान विभाग तीनों मिलकर करेंगे। जिले के किसी भी सार्वजनिक भूमि, नहरों के किनारे, सड़कों के किनारे, सार्वजनिक परिसरों में, किसानों के खेतों के मेड़ों पर पौधरोपण किए जाएंगे। जिले में प्रति हेक्टेअर 625 पौधे, सड़कों के किनारे प्रति किमी 200 पौधे, नहरों के किनारे दोनों तरफ 400 पौधे और किसानों के खेत के मेड़ों पर प्रति डेढ़ किमी में 200 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए 5371 ब्रिक गार्ड बनवाए जाएंगे। जिसका शासन स्तर से अनुमोदन मिल गया है। धन मिलते ही गड्ढ़ा खोदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पौधरोपण के सभी कार्य मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें