फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम हो रहे केस, 19 मिले कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कम हो रहे केस, 19 मिले कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन

जिले में सक्रिय केस घटकर हुए 212
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सोमवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 300 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब सक्रिय केस घटकर 212 हो चुके हैं।
जिले में कोरोना के अब तक 14,652 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालो की संख्या 145 है। अब तक 14,295 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 159 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए गांव स्तर पर भी लोगों को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। संक्रमण बढ़ा है, लेकिन कोई गंभीर केस सामने नहीं आया है। रिकवरी रेट काफी अच्छा है।
छह हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा
महराजगंज। जिले में सोमवार को 6,184 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगाया जा रहा है। मोबाइल टीम भी टीका लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी फरेंदा, घुघली, रतनपुर, पनियरा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने, लोग सुबह 9.30 बजे पहुंचे। भीड़ होने पर कुछ देर लोगों को इंतजार करना पड़ा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था है। जल्दी शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें