फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में सावधानी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूठी कक्षा, पाठ ऐसा हर कदम काम आए
विज्ञापन

फोटो
सेंट जोसेफ स्कूल में पुलिस की पाठशाला, एएसपी आशुतोष ने दिए साइबर क्राइम से बचाव के मंत्र

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलिस की पाठशाला में एएसपी आशुतोष शुक्ल शिक्षक की भूमिका में रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को न सिर्फ जिंदगी में सफल होने के सूत्र दिए, बल्कि साइबर क्राइम के प्रति सचेत भी किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी है। भूल से भी निजी जानकारी इस पर शेयर न करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में लगी। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने कानून का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ पहलुओं को बच्चों के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि हर किसी में कोई न कोई खूबी होती है। बस उसे पहचान कर विकसित करने की जरूरत है।
एएसपी ने बताया कि विद्यार्थी अनुशासन में रहें। जो इस समय अच्छा दिख रहा या फिर बुरा, जरूरी नहीं की वह वैसा ही हो। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक आपको सीखने के काबिल बनाते हैं। निर्णय लेने के काबिल बनाते हैं, इसके बाद आपको तय करना होगा कि क्या सही है और क्या गलत। एआरटीओ आरसी भारती ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 18 साल की उम्र से कम में वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है। कार्यक्रम में पीटीओ सुरेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य लिलि थामस, विन्ध्यवासिनी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं विद्यार्थियों ने स्वागत गीत भी सुनाया। साथ ही अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

-------------
सोशल मीडिया पर शेयर न करें निजी जानकारी
सदर कोतवाल रामदवन एवं सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने भी सोशल मीडिया के बारे में विद्यार्थियों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर निजी जानकारी शेयर न करें। किसी अंजान व्यक्ति को अपने बारे में न बताएं। वीडियो कॉल करने में सावधानी जरूरी है। अपना लोकेशन किसी को न बताएं। फोन पर बैंक अधिकारी बनकर अगर कोई कॉल करता है तो जानकारी नहीं देना चाहिए। वह आफर देकर आपसे रकम ले सकता है।
विज्ञापन

------------------------
फोटो:-
पाठशाला से काफी कुछ सीखने को मिला
कक्षा 10वीं की छात्रा रिसिता पटेल ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से काफी कुछ सीखने के लिए मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। मोहसीन खान ने कहा कि जिंदगी में हमें क्या करना है क्या नहीं, इसका हमें निर्णय लेना चाहिए। पाठशाला में यही बताया गया। सौम्या गुप्ता ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अगर, नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हादसे का शिकार हो जाते हैं। छात्रा शिवानी पटेल ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से काफी कुछ सीखने को मिला। सोशल मीडिया पर सचेत रहने के बारे में पता चला। आदित्य वत्स ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी को घर में भी बताऊंगा। छात्र मेहबीस पठान ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में पता चला कि किस तरह से करियर का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें