ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रवृष्टि
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बुधवार को मिठौरा विकास खंड के हरदी गांव का निरीक्षण किया। गांव में शौचालय निर्माण की प्रगति और साफ-सफाई का जायजा लिया। शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस, ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि व सफाई कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि गांव में निरीक्षण के समय एक भी शौचालय का निर्माण नहीं मिला। निरीक्षण के समय ग्राम सचिव गांव में नहीं थे। गांव के लोगों ने शिकायत की कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आते हैं। सफाई व्यवस्था में लापरवाह सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया है।