फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या की अशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां के बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पोखरे के किनारे शुक्रवार की सुबह पेड़ से एक युवक की रस्सी से लटकती लाश बरामद हुई है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के बाईपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे कुछ दूरी पर शुक्रवार की सुबह खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा कि पोखरे केे किनारे आम के पेड़ पर किसी व्यक्ति की लाश लटकी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर एसओ प्रहलाद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गले में लगी सफेद रस्सी के सहारे युवक का शव पेड़ से लटक रहा था। युवक शर्ट व हाफ पैंट पहने हुए था। उसकी चप्पल पेड़ के किनारे रखी हुई थी। आसपास के लोगों ने युवक की पहचान नगर के मधुबन नगर निवासी राममिलन पासवान (38) पुत्र जोखन पासवान के रूप में की। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर युवक के परिजन पहुंच गए। शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास को लोगों ने बताया कि राममिलन छोटा मालवाहक वाहन लोन पर लेकर चलाता था। कुछ दिन पहले लोन की किस्त जमा नहीं होने पर कंपनी ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। बुधवार से ही वह अपने घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी के अलावा पांच छोटी-छोटी लड़कियां हैं। एसओ प्रहलाद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें