इपनियरा। क्षेत्र के राम रतन महाविद्यालय रामपुर मंसूरगंज पनियरा के बीएससी प्रथम वर्ष के 23 विद्यार्र्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड छात्रवृत्ति योजना में चयनित किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह ने बताया कि सौरभ कुमार, अंजू, मंशा सिंह, शहीद सहिना खातून, अंजलि सिंह, विजय कुमार शर्मा, आराधना यादव, राजेश्वर पांडेय, अनुराग प्रजापति, ज्योति गुप्ता, आयुष कुमार, खुशबू वर्मा, प्रतिमा चौरसिया, शवाना खातून, संजू मद्धेशिया, संगीता चौरसिया, रिया जायसवाल, अनुप्रिया शर्मा, वैष्णवी सिंह, पवित्रा, अल्पना यादव, संध्या अग्रहरि, आलोक गुप्ता का चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि बीएससी, बीए के प्रथम सत्र में ही परीक्षाफल बेहतर रहा। ज्योति गुप्ता ने 78.83 प्रतिशत, कु. प्रीति ने 71.16 प्रतिशत, उमेश यादव ने 70.66 प्रतिशत, आलोक गुप्ता ने 77.50प्रतिशत और ललिता सिंह ने 70.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।