फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1.73 लाख ने दी वार्षिक परीक्षा, ब्लॉक वार सक्रिय रहे सचल दल

विज्ञापन
शिकारपुर में वार्षिक परीक्षा का जायजा लेने पहुंची बीएसए रिद्धि पांडेय।
विज्ञापन
कक्षा 6 से 8 तक के कुल 60,656 व कक्षा एक से पांचवी तक के 1,12,547 परीक्षार्थी शामिल हुए
विज्ञापन

बीएसए ने तीन स्कूलों में लिया शुचिता जायजा
महराजगंज। कड़ी निगरानी व ब्लाॅक स्तरीय सचल दल की सक्रियता के बीच परिषदीय स्कूल की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने सदर के शिकारपुर स्थित परिषदीय स्कूल में पहली पाली की परीक्षा का जायजा लिया तो शुचिता पूर्ण परीक्षा होती मिली।
जनपद में 1500 से अधिक प्राथमिक, पूमावि व कंपोजिट स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं कई नए प्रावधानों के बीच शुरू हुईं। इस बार ब्लॉक स्तरीय सचल दल को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। इसके तहत बीईओ व एआरपी अलग-अलग टीम बनाकर जायजा ले रहे हैं। पहले दिन की परीक्षा में कक्षा 6 से 8 तक के कुल 60,656 व कक्षा एक से पांचवी तक के 1,12,547 परीक्षार्थी शामिल हुए। कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा मौखिक तो अन्य की लिखित हुई। परीक्षा आज भी दोनों पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राज्य स्तर से मिले निर्देश व प्रावधान के साथ वार्षिक परीक्षा शुरू करा दी गई है। ब्लॉक स्तर पर दो सचल दल व एक सचल दल जनपद स्तर पर बना है। सभी ने शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी है।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें