फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1726 परीक्षक जांचेंगे 4.19 लाख कॉपियां

Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से प्रभावी होगा। निर्धारित तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर प्रशिक्षण मंगलवार को पूर्ण हो गया। दो अप्रैल तक 4.19 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए कुल 1902 शिक्षक लगाए गए हैं, जिसमें 176 उप नियंत्रक का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार 72600 विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में नामांकित रहे। 24 फरवरी से 12 मार्च तक 111 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। बुधवार से मूल्यांकन प्रभावी दिशा निर्देशों के बीच पूर्ण कराया जाएगा।
मुख्यालय के जीएसवीएस में 167051 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 60 उप नियंत्रक व 558 परीक्षक, महराजगंज इंटर काॅलेज में 125168 उत्तर पुस्तिका के लिए 54 उप नियंत्रक 549 परीक्षक तो सेठ आनंदराम जयपुरिया फरेंदा में 126786 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 62 उप नियंत्रक और 619 परीक्षक लगाए गए हैं। इस बार बोर्ड का निर्देश है कि 5 फीसदी कापियां दोबारा मूल्यांकित होंगी, जिससे त्रुटि की संभावना न रह जाए।
विज्ञापन

इस निर्देश के मुताबिक लगभग 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का दोहरा मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही इस बार परीक्षक मूल्यांकन पूर्ण कर आखिरी पेज पर व पहले पेज के कालम में अपना हस्ताक्षर व परीक्षक मूल्यांकन नंबर जरूर लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें