फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते के लिए परीक्षक पाएंगे 20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ते के लिए परीक्षक पाएंगे 20 रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर चुके परीक्षकों को इस बार नाश्ते के लिए 20 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान होगा। इसके अलावा परीक्षक, कक्ष निरीक्षक से लेकर बंडल वाहक तक को दिए जाने वाले पारिश्रमिक में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को निर्देश जारी किया है। अभी तक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वाले परीक्षकों को रोजाना 20 रुपये आने जाने का खर्च मिलता था लेकिन नाश्ते के लिए बजट की व्यवस्था नहीं थी। शिक्षकों की मांग पर अब नाश्ते के लिए 20 रुपये प्रति परीक्षक दिया जाएगा। साथ ही उन्हें आने जाने का किराया 27 रुपये प्रतिदिन मिलेगा। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन से पहली बार नाश्ते के लिए बजट मिला है। जिले में दो केंद्रों पर हाईस्कूल व एक केंद्र पर इंटर के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को पहले 60 रुपये प्रति पाली नाश्ते के लिए मिलते थे और अब 80 रुपये प्रति पाली मिलेंगे। इसी तरह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को 40 रुपये प्रति पाली की जगह अब 53 रुपये प्रति पाली मिलेंगे। कक्ष निरीक्षक को प्रति पाली 72 रुपये की जगह अब 96 रुपये, हाईस्कूल की प्रत्येक उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए 8 रुपये की जगह अब 11 रुपये मिलेंगे। इसी तरह से इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए 10 रुपये की जगह अब 12 रुपये मिलेंगे। उप प्रधान परीक्षक को प्रतिदिन 300 रुपये की बजाय अब 400 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें