फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में सुपरवाइजर गैरहाजिर, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में सुपरवाइजर गैरहाजिर, कटेगा वेतन
विज्ञापन

निरीक्षण में तीन बुथ मिले बंद, बीएलओ पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने रविवार को परतावल विकास खंड के बड़हरा बरई पार गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जांच करने प्राथमिक विद्यालय बड़हरा बरईपार में बने बूथों पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची में नए लोगों के नाम जोड़ने व संशोधन और गलत नाम हटाए जाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बूथों पर बीएलओ पुनरीक्षण कार्य करते हुए मिले। प्राथमिक विद्यालय छातीराम में निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर नहीं मिले। इस पर उन्होंने एसडीएम को सुपरवाइजर का वेतन काटने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय बड़हरा बरईपार में बीएलओ ने डीएम को बताया कि अब तक 13 नाम काटे गए हैं जबकि 14 लोगों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य चल रहा था। ग्राम प्रधान राम कुमारी मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राम कुमारी के पुत्र पंकज जायसवाल पूछताछ के दौरान डीएम के सवालों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने का निर्देश दिया। उन्होंने नोडल अधिकारी एसडीएम सत्यम मिश्रा को विद्यालय में हो रहे कार्यों की जांच कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय छातीराम का भी निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर उपस्थित नहीं मिले। इस पर डीएम ने वेतन काटने का निर्देश दिया। सदर तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि सदर विधानसभा के 432 बूथों पर नाम जोड़ने के लिए 1406 और नाम काटने के लिए 345 आवेदन मिले। पनियरा विधानसभा में 437 बूथों पर नाम जोड़ने के लिए 1647 और नाम काटने के 609 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फरेंदा तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 372 बूथों पर नाम जोड़ने के लिए 699 और नाम हटाने के लिए 678 आवेदन मिले हैं। एसडीएम नौतनवां ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए 471, नाम काटने के लिए 255 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नायब तहसीलदार कतरारी रामचंद्र चौधरी ने बताया कि पनियरा क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया गया तो बूथ संख्या 19, 20 और 21 बंद मिले। संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें