महराजगंज। मंगलवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। साथ ही समस्याओं से संबधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष मंजू लता ने कहा कि मंझवार, गोंड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार जातियों को पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र देने के लिए अधिसूचना जारी किया था। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। चुनाव के बाद कोर्ट ने रोक हटाते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अबतक अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। बल्कि पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। मछुआरों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए।
जिलाध्यक्ष ईश्वर शरण निषाद कहा कि वंचित समाज के लोगो की संख्या 60 फीसदी है, निषाद पार्टी का वर्चस्व बढ़ रहा है। लोकसभा उप चुनाव में जो पार्टी आरक्षण व अधिकार की बात करेगी , उसीके साथ मिलकर चुनाव लड़ जाएगा। दुष्प्रचार करने वालो से दूर रहे। समाज को शिक्षित करे। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, एमपी, बिहार में पार्टी का गठन हो चुका है। इस दौरान अटल निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीलावती, रामकेवल, श्रवण, ब्रम्हांन्द, सुनैना, सर्वेश कुमार, हीरालाल, मंजुला, लीलावती, विन्द्रवती, दुलारे, सीताराम आदि मौजूद रहे।