महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के प्राचार्य डा. प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि 8 सितंबर को पीजी कालेज परिसर में प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत जिले कि 7000 किसानों को प्रमाण-पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके चलते डीएम ने 6, 7 एवं 8 सितंबर को महाविद्यालय आरक्षित कर लिया है। परिणामस्वरूप महाविद्यालय को बंद कर दिया गया है। 9 सितंबर को महाविद्यालय पूर्व की भांति खुलेगा।