फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प से सिद्वि अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को नगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली नगर पालिका से शुरू होकर विभिन्न मुहल्ले में लोगों को जागरूक किया। हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली को सदर एसडीएम देवेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के संकल्प के लिए सभी लोगों का पूर्ण योगदान चाहिए, जिससे देश को एक सशक्त राष्ट्र बनाया जा सके। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भूमिका अहम है।
नगर पालिका ईओ लव कुमार मिश्रा ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से महिलाएं मजबूत हों इसका एक सशक्त माध्यम स्वयं सहायता समूह है। इस कार्य के लिए महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जुड़कर आत्मनिर्भर बनना होगा, जिससे वे देश के विकास एवं नवनिर्माण में योगदान दे सके।
विज्ञापन

शहरी आजीविका मिशन प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प दिलाया गया। नए भारत के निर्माण के लिए सभी लोग मन और कर्म से जुट जाएं। इस मौके पर अमरसेन, मोहन, संध्या श्रीवास्तव, राजेश लाल श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, अनीता, शकुन्तला, नजमा, खातून, पूजा, पूनम, माया, पिंकी, सरिता, रेनु, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें