फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16817 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
16817 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को 16817 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने लोग पहुंचे। भीड़ ज्यादा नहीं होने के कारण लोग आसानी से टीका लगवाकर चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर, नौतनवां, घुघली, निचलौल के अलावा गांवों में कैंप के माध्यम से लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही दूसरा डोज समय से लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का सुझाव दिया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था है। विभाग की ओर से टीम शत प्रतिशत टीकाकरण के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

512 सैंपल जांच के लिए भेजा गया
महराजगंज। कोरोना की जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को 512 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12441 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 141 है। 12299 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह डिप्टी सीएमओ डॉ.आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि बचाव के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें