फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में किशोर घायल

विज्ञापन
बनाया निशाना
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज क्षेत्र के घोड़हवा वन चौकी क्षेत्र के गांव लुठहवा में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे खेत में सरसों की कटाई कर रहे एक किशोर को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ छोड़ कर जंगल की तरफ चला गया। अचानक तेंदुए के हमले को देखकर जंगल के किनारे आस पास गांव के लोग दहशत में है। उन्हें डर है कि तेंदुआ कहीं फिर हमला न कर दें।
बताया जा रहा है कि सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा वीट में जंगल से सटे गांव लुठहवा टोला पड़रहवा के हरिश्चंद्र का बेटा संदीप यादव (15)खेत में सरसों की कटाई कर रहा था। आसपास में भी लोग अपने खेतों में सरसों काट रहे थे। अचानक जंगल से निकलकर एक तेंदुआ ने संदीप पर हमला कर दिया। उसके हाथ्र, पैर व जांघ में पंजे से घायल कर दिया। हमले के बाद वह लहूलुहान हो कर खेत में गिर पड़ा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ जंगल में चला गया। परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन वहां से नेपाल के पकलिहवा स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए। हरिश्चंद्र ने बताया कि लोगों के शोर करने के कारण तेंदुआ जंगल की ओर भागा, जिससे बेटे की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंजर डीएन पाठक का कहना है कि जंगली जीव जंतुओं को छेडे़ नहीं। जंगल के किनारे जाने के पहले सतेच रहे हैं। अकेले जंगल के किनारे खेतों में न जाए। तेंदुए की आहट मिले तो तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें