महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम दमकी निवासी समीर देश पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। समीर ने साइबर क्राइम थाना महराजगंज में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर स्वयं को अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बताया।
कॉल करने वाले ने उन्हें नया क्रेडिट कार्ड ऑफर करने की बात कही और उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा। लिंक के माध्यम से कार्ड टू कार्ड आवेदन करने को कहा गया।
समीर ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज किया, उनके खाते से तुरंत 96,530 रुपये और 60,930 रुपये के अनधिकृत लेन-देन हुआ।