फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसों में 159 की जा चुकी है जान, फिर भी तोड़ रहे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों के अनुपालन में नादान बने हैं। जनवरी-2025 से जुलाई तक के आंकड़े बता रहे हैं कि सड़क सुरक्षा नियम अनुपालन न किए जाने से मार्ग दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी पाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न मार्गों पर जनवरी-2025 से जुलाई के बीच 151 दिनों में 242 सड़क हादसे हुए। इसमें 159 लोगों की मौत हुई। जनवरी 2024 से जुलाई के बीच 141 दिनों में 232 सड़क हादसे हुए। इसमें 129 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा सड़क सुरक्षा समिति और परिवहन विभाग की तरफ से जारी किया गया है। जो मार्ग दुर्घटनाओं की भयावह तस्वीर सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन इससे सीख लेने व नियम अनुपालन की जरूरत लोग नहीं समझ रहे।
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि बढ़ती दुर्घटना से जाहिर हो रहा कि लोग उदासीनता बरत रहे हैं। 55 मार्ग दुर्घटना मई में हुई, जिसमें 43 लोगों की मृत्यु हुई है। अधिकतर मार्ग दुर्घटना बाइक से हुई, जिसमें चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। जब तक लोग यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करते तब तक मार्ग दुर्घटनाओं में कमी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें