फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरें नहीं, समस्याओं पर खुलकर करें बात तो बनेंगी अपराजिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संकोच छोड़ें, समस्याओं पर खुलकर करें बात
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को सदर ब्लॉक सभागार में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्त्रस्म में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर पुरस्कार की व्यवस्था है। बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन हुआ है। सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए 1090 वीमेन पावर नंबर की व्यवस्था है। घरेलू हिंसा से बचाने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 जारी करके उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसलिए महिलाएं डरें नहीं, समस्याओं पर खुलकर बात करें तो अपराजिता बनेंगी।
उन्होंने कहा कि बहुत सारी ऐसी बातें हैं, जिनका जिक्त्रस् नहीं करने से बाद में दिक्कत पैदा होती हैं। समाज में नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोग हमारे लिए चुनौती हैं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से महिलाओं के हित के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा ने कहा कि आज भी ग्रामीण समाज में बालिकाओं को बालकों के बराबर का स्थान नहीं दिया जाता है। कहा कि ऐसे कार्यक्त्रस्म निश्चित तौर पर बेटियों के प्रति समाज की संकीर्ण सोच को बदलने में कामयाब होंगे। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1098, 100, 181 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति ने कहा कि अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्त्रस्म 100 मिलियन स्माइल मुहिम के माध्यम से महिलाओं में निश्चित ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सदा ही भारतीय साहित्य में शक्ति का दर्जा दिया गया है। डायल 181 की काउंसिलर अमिता पांडेय ने कहा कि समस्या होने पर तुरंत 181 नंबर डॉयल करें। टीम पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने डायल 181 के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्त्रस्म के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान सुनीता कश्यप, रत्ना त्रिपाठी, शिल्पी जायसवाल, संजा देवी, राधेश्याम मौर्य, मीरा देवी, राजमति देवी, संगीता, नजमा, ज्ञानमती, निर्मला, इंदु, शोभा देवी आदि मौजूद रहीं।
-----------------
फोटो:-
अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय
महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए, कम है। इसके माध्यम से महिलाएं अपने सकारात्मक निर्णयों की निर्माता स्वयं बन सकेंगी और इससे स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
छाया भारती, जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी संघ
-------------
फोटो:-
अधिकारों को जानने का मौका मिला
आज इस कार्यक्रम को देखकर अपने अधिकारों को जानने का मौका मिला। महिलाओं के बिना समाज परिपूर्ण नहीं हो सकता है। नारी शक्ति समाज का उत्थान करने वाली होती है।
मीरा देवी
----------------
फोटो:-
निर्भीकता पूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली
अमर उजाला की तरफ से चलाए जा रहे अपराजिता कार्यक्रम से हम महिलाओं को निर्भीकता पूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। वक्ताओं ने बेहतर ढंग से महिला सुरक्षा एवं अधिकार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पिंगला देवी
---------------
फोटो:-
जानकारी भविष्य में काम आएगी
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ, बहुत अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इसमें आत्मनिर्भर बनने का तरीका बताया गया। सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी भविष्य में काम आएगी।
संगीता देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें