फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फरेंदा के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा थानेदार के खिलाफ स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश
विज्ञापन

फोटो

डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीएचसी बनकटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी देश दीपक त्रिपाठी को 14 मई को फरेंदा थाने में पीटा गया गया। आरोप है कि थानेदार एवं सिपाहियों ने बेहरमी से पीटा और जबरन समझौते के प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद घर भेज दिया। इसके बाद इस मामले को लेकर एसपी से भी शिकायत हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी, लेकिन पुलिस विभाग की ओर से थानेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस विभाग की उदासीनता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में अधिक रुचि लेने लगी। एक तरफ कार्रवाई करते हुए देश दीपक त्रिपाठी एवं उनकी मां को थाने में बुलाया। देश दीपक को थानेदार और सिपाहियों ने पीटा। थानेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य कर्मी देश दीपक और उनकी मां कलेक्ट्रेट के सामने 27 मई से धरना देंगे। पीड़ित देश दीपक ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कभी पीछे नहीं रहूंगा। खाकी का खौफ दिखाकर आवाज बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन धमकी से अब डर नहीं लग रहा है। इस दौरान श्रीनाथधर दूबे, रामशरण गुप्ता, राकेश मणि, विजय प्रकाश, देवेश कुमार, रंजना चौधरी, मानवेंद्र वरुण, मुन्ना के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें