फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन

फोटो:-

पारा 38 डिग्री पहुंचा, लोग हुए परेशान, दिन भर 971 मरीज जिला अस्पताल में बनवा रहे पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को पारा 38 डिग्री पहुंचने पर जिला अस्पताल के वार्डों में अधिकांश बेड पर मरीज भरे रहे। ओपीडी के अंदर-बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। सुबह से तेज धूप से मौसम के मिजाज में गर्माहट होनी शुरू हो गई। जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को दिनभर में करीब 971 मरीजों के पर्चे बनाए। उल्टी-दस्त से हालत गंभीर होने से चेहरी क्षेत्र की रोशन, दीनदयालय आदि जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास पर्ची लेकर खड़े थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि गर्मी बढ़ने की वजह से सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं। कुछ मरीज बुखार के भी आ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था कर ली गई है। इससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

------
धूप और गर्मी से ऐसे करें बचाव
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि दिन में पर्याप्त पानी पीएं, धूप और गर्मी से बचाव का प्रयास करें। इंफेक्शन से बचने के लिए बासी भोजन व खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ से परहेज करें। पेट के रोगी पानी को उबालकर पीएं। धूप में निकलते समय छाता का इस्तेमाल करें। घर से पानी या ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें। तेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं, पानी में नीबू और नमक मिलाकर पीने से लू लगने का खतरा कम रहता है। धूप में खाली पेट बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें