फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुष्ठ रोगियों की पहचान में यूपी के औसत से आगे महराजगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में कुष्ठ रोगियों की पहचान के मामले में महराजगंज प्रदेश के औसत से आगे है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जारी अगस्त और सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 तक जिले में कुल 154 कुष्ठ रोगी अभिलेखों में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुष्ठ रोग की वार्षिक नए रोगी खोज दर प्रति एक लाख आबादी पर 5.15 रही, जबकि प्रदेश का औसत 4.53 दर्ज किया गया। ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, रतनपुर में सबसे अधिक 21 कुष्ठ रोगी दर्ज हैं। इसके बाद निचलौल में 17, मिठौरा में 15, पनियरा और बहदुरी में 13-13 तथा घुघली में 13 मरीज मिले हैं। सिसवा में 12, फरेंदा में 11 और महराजगंज, लक्ष्मीपुर व धानी में 10-10 मरीज दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में कुष्ठ रोग की व्यापकता दर अगस्त में 0.37 थी, जो सितंबर में घटकर 0.36 हो गई। हालांकि, प्रदेश की व्यापकता दर 0.34 है। सितंबर में रतनपुर ब्लॉक की व्यापकता दर सर्वाधिक 0.45 रही। फरेंदा और मिठौरा में 0.41 तथा पनियरा में 0.40 दर्ज की गई।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अगस्त और सितंबर में नए चिह्नित मरीजों में दिव्यांगता दर शून्य रही। बाल कुष्ठ रोग की दर भी शून्य दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के सामने नए मरीजों की समय से पहचान कर उनका पूरा उपचार सुनिश्चित करने की चुनौती है, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके और दिव्यांगता से बचाव हो सके।
सुन्न, धब्बे दिखें तो कराएं जांच
त्वचा पर हल्के या तांबे रंग के ऐसे धब्बे जिनमें सुन्नपन हो, कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। बीमारी का समय से पता चलने पर दिव्यांगता से बचाव संभव है। कुष्ठ रोग का उपचार पूरी तरह निशुल्क है।
बोले अधिकारी
कुष्ठ रोग पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि त्वचा पर सुन्न धब्बे दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता है। समय से इलाज शुरू होने पर दिव्यांगता से बचाव संभव है।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें