फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केसीसी ऋण के 15232 खाताधारक डिफाल्टर

Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेकर जरूरी काम करने वाले लोग 129 करोड़ रुपये लेकर बैठ गए। बैंक ने इसे एनपीए घोषित कर खाते को बंद कर दिया है। जिले में 15232 केसीसी के खातेदार की श्रेणी में हैं। लीड बैंक की ओर से जारी सूची में इनको डिफाल्टर खाताधारक घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में सरकारी और गैर सरकारी 16 बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड के एक लाख छह हजार खातेदार हैं, जिन्होंने केसीसी ऋण लिया है। इसमें 90,768 ऐसे खातेदार हैं जो नियमित बैंक से लिए गए कर्ज जमा कर रहे हैं लेकिन इसमें करीब 15232 ऐसे खाते हैं, जो ऋण लेने के बाद भी समय से जमा नहीं कर रहे है। उन्हें एनपीए की श्रेणी में रखा गया है।
इन खातों पर बैंकों का 129 करोड़ रुपये बकाया है। संबंधित बैंक लगातार बकाएदारों से ऋण राशि जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही।
किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए एक मानक होता है। इसके इतर केसीसी नहीं बनाया जा सकता है। मसलन, गेहूं की उपज पर 85 हजार और धान की उपज पर 69 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से केसीसी बनाया जाता है। इसे कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें